June 18, 2026

Pradhan Express

News Portal

भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने कहा अग्नीपथ योजना से मिलेगा लाभ

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने अग्नीपथ योजना को देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अग्निपथ योजना की शुरुआत के परिणामस्वरूप, सशस्त्र बलों में सभी नए रंगरूटों के लिए प्रवेश आयु 17 ½ – 21 वर्ष निर्धारित की गई है। लेकिन इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि पिछले दो वर्षों के दौरान भर्ती करना संभव नहीं हुआ है, सरकार ने निर्णय लिया है कि 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती चक्र के लिए एकमुश्त छूट दी जाएगी।

श्री गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 के लिए अग्निपथ योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। इसलिए अब वर्ष 2022 में अग्नि वीरों की होने वाली भर्ती के लिए 17 ½ से 23 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे।

news