अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद शटर काट कर हजारों रुपए की चोरी
सहारनपुर। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने तहसील के सामने स्थित एक पैस्टिसाइड़ की दुकान का शटर काट कर हजारों रुपयें की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
रविवार को कस्बें के मौहल्ला मनिहारान निवासी दिनेश सिंघल पुत्र मोहनलाल की तहसील के सामने पैस्टिसाइड की दुकान हैं। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम रोज़ की तरह दुकान बन्द कर घर चले गए रविवार को सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ देखकर होश उड़ गये।
घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जिसमें दो लोग चोरी करते हुए कैद हो गये। पुलिस कैमरे में कैद हुए चोरों की तलाश में जुट गई हैं। कस्बें में हुई चोरी की इस घटना ने पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान लगा दिये हैं।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत