यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु बोटल नैक एवं ऐसे स्थानों को चिन्हित
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु बोटल नैक एवं ऐसे स्थानों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया है जिनकी वजह से अनावश्यक जाम लग रहा है एवं रोड किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा ट्रैफिक बाधित करने वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सहस्त्रधारा क्रॉसिंग चौक पर बने डिवाइडर एवं सीमेंटेड बूथ को तुड़वाकर सड़क का चौड़ीकरण करवाया गया। उक्त डिवाइडर एवं बूथ से चौक पर ट्रैफिक की आवाजाही में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होता था।
इसके अतिरिक्त सहस्त्रधारा रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण करने वाले चार ठैली संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नियमानुसार उक्त ठैलियों को थाने पर दाखिल किया गया। सभी ठेली संचालकों को पूर्व में भी नोटिस एवं पुलिस एक्ट के तहत चालान कर चेतावनी दी गई थी किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए ठेलियों को थाना रायपुर पर दाखिल किया गया है।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप