शांति व्यवस्था भंग करने पर 03 अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। शांति व्यवस्था भंग करने पर 03 अभियुक्त गिरफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने/हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही में 02 अभियुक्तों का चालान कर 02 वाहन सीज।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा थाना चौकी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उचित दिशा निर्देश देते हुए उपरोक्त क्रम में कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ किया गया। उक्त क्रम में दिनांक 11 अगस्त 2022
1- काले की ढाल के पास दो पक्षों के 03 व्यक्तियों को लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को निर्धारित समयावधि में माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त गण
१- हेमंत सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी मनसा देवी विस्थापित गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून उम्र 38 वर्ष
२- दिशांत पुत्र नासिर निवासी गुर्जर प्लॉट गली नंबर 10 गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून उम्र 18 वर्ष
३- नितिन पुत्र बलबीर निवासी गुर्जर प्लॉट गली नंबर 10 गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून उम्र 19 वर्ष
2- हरिद्वार रोड पर दौराने चेकिंग १- राकेश बिष्ट पुत्र चरण सिंह बिष्ट निवासी 34 वीर गब्बर सिंह बस्ती किशनपुर राजपुर रोड थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष को मोटरसाइकिल अवेंजर रजिस्ट्रेशन नंबर UK07DT9041 पर २- अशोक यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी टीएचडीसी कालोनी निवासी इंदिरा नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 36 वर्ष को स्कॉर्पियो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07TB8139 पर रोक कर चेक किया गया तो दोनों व्यक्तियों के द्वारा शराब पी हुई है। दोनों व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराकर धारा-185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दोनों वाहनों को सीज किया गया।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप