नशे के दुष्प्रभावों से कॉलेज के बच्चों को पुलिस ने किया गया जागरूक
देहरादून। वर्तमान में उत्तराखंड सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में व्यापक स्तर पर 2025 तक ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए, सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्रों में नशा करने वालो तथा नशे का कारोबार करने वालो को चिन्हित कर उनका प्रोफाइल तैयार करने, अवैध नशा कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ- साथ नशा लेने वालो की अपने स्तर से कांसलिंग कर उनको मुख्य धारा में लाने का प्रयास करने, तथा स्कूल- कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से विस्तार से अवगत कराकर देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी विकास नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कालसी द्वारा लगातार स्कूल कॉलेज में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इसी क्रम में आज दिनांक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एस0एम0पी0जी0 कॉलेज सहिया में नशे की बढ़ती प्रवत्ति को रोकने, तथा नशे के दुष्परिणामों को विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर सभी अध्यापक गण भी मौजूद रहे, और सभी ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रण लिया कि कभी भी स्वयं या अपने भाई बहन या अन्य रिश्तेदारों को नशे की चपेट मे नही आने देंगे।
नशे के विरुद्ध देहरादून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत