March 4, 2026

Pradhan Express

News Portal

निर्वाचन प्रक्रिया में लगे एडीओ के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

निर्वाचन प्रक्रिया में लगे एडीओ के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

खानपुर। सहायक विकास अधिकारी विकासखंड खानपुर की लिखित तहरीर के आधार पर खानपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 2 सितंबर को मिली तहरीर के अनुसार सहायक विकास अधिकारी दिनेश चंद्र सेमवाल अपने ब्लॉक कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य निपटा रहे थे, तो उनके साथ ग्राम धर्मपुर निवासी शीशपाल, बालेश्वर व ग्राम रूहाल्की निवासी संजय कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धक्का-मुक्की कर, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। दी गई तहरीर के आधार पर खानपुर पुलिस ने तत्काल धारा 332/353/504/506 भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं आचार संहिता के दौरान सरकारी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी खानपुर को तुरंत जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष खानपुर अरविंद रतूड़ी के नेतृत्व में एसआई मनीष नेगी और कांस्टेबल सुधीर बलबीर वह अरविंद यादव की टीम का गठन किया गया। टीम ने ठोस साक्ष्य के आधार पर तीनों नामजद व्यक्तियों की घटना में संलिप्तता पाते हुए 5 सितंबर की रात्रि संजय कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम रोहाल्की, शीशपाल पुत्र करताराम और बालेश्वर पुत्र बलजौरा निवासीगण ग्राम धर्मपुर को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

news