चेकिंग के दौरान 03 स्पा सेंटर मैं मिली अनियमितताएं, स्पा संचालक के विरुद्ध कार्रवाई 10000-10000 ₹ का चालान
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद देहरादून में संचालित स्पा सेंटर व मसाज पार्लर के विरुद्ध आ रही शिकायतों के संबंध में सघन चेकिंग व प्रभावी कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में AHTU टीम देहरादून द्वारा राजपुर रोड व सहस्त्रधारा रोड में आकस्मिक चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान स्पा संचालक द्वारा 03 स्पा संचालकों द्वारा अनियमितताएं बरता जाना पाया गया , संचालक द्वारा किसी भी ग्राहकों की आईडी व पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया व ना ही स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया गया है व अन्य कई कमियां चेकिंग के दौरान पाई गई।
संचालक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10000-10000 का जुर्माना किया गया व संचालक द्वारा बरती गई अनियमितताओं के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप