निष्काम भाव से किया गया कर्म ही पूजा है”,प्रवीण चन्द्र झा
बीएचईएल में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
हरिद्वार। हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के आराध़्य भगवान विश्वकर्मा का जयन्ती दिवस आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल की दोनों इकाईयों हीप तथा सीएफएफपी में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में प्रतिभागिता की ।
विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें सुख, शांति एवं सृजन की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि निष्काम भाव से किया गया कर्म ही संसार की सबसे पवित्र पूजा है । झा ने कहा कि अपने कार्य के प्रति सम्पूर्ण समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
इस पवित्र गरिमामय अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वी. के. रायजादा सहित अनेक महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप