यूकेडी ने की भर्ती परीक्षा के परिणाम और वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग। सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जे एस मर्तोलिया से मुलाकात की और आयोग मे लंबित वेटिंग लिस्ट, भर्ती रिजल्ट शीघ्र जारी करने हेतु ज्ञापन भी सौंपा।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि कई परीक्षाएं ऐसी हैं जिनमें किसी की वेटिंग लिस्ट नहीं निकल पाई है तो किसी का रिजल्ट नहीं निकल पाया है। उन्होंने ऐसी भर्तियों के बारे में तत्काल वेटिंग लिस्ट और परीक्षा परिणाम जारी करने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही यूकेडी प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा कि रेशम, जल निगम , वन आरक्षी, की वेटिंग लिस्ट लंबे समय से नहीं आ पाई है, इसे तत्काल जारी कराएं।
कई भर्तियों के रिजल्ट भी अभी रुके हुए हैं। यूकेडी के वरिष्ठ नेता तथा श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कनिष्ठ सहायक, वाहनचालक,एलटी और कार्यशाला अनुदेशकों की भर्ती का रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए कहा।
उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में अध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए आए विभिन्न अभ्यर्थियों ने कहा कि रिजल्ट जारी ना होने से उन्हें काफी मानसिक दबाव से गुजरना पड़ रहा है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जेएस मर्तोलिया ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही जुलाई महीने के अंदर अंदर सभी भर्तियों की वेटिंग लिस्ट और पुराने परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद ही नए अधियाचन पर भर्ती की तैयारियां की जाएंगी।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री