तहसील दिवस पर तहसीलदार को रिश्वत देने की कोशिश, तहसीलदार ने कराया गिरफ्तार
देहरादून । देश में रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं आज देहरादून की राजधानी में एक रिश्वत देने वाले को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ले गया मामला तहसील दिवस पर उत्तराखंड की राजधानी का है देहरादून की तहसील में फाइल की आड़ में ₹17,500 की रिश्वत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को तहसीलदार ने गिरफ्तार करा दिया।
लगभग समय 12.00 बजे तहसील देहरादून में तहसील दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी इसी दौरान देवेन्द्र पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम मियांवाला परगना परवादून जनपद देहरादून का जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से मार्क किया हुआ प्रार्थना पत्र लेकर गुल मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी कारगी ग्रान्ट आया और प्रार्थना पत्र में 17,500 रुपये रखकर तहसीलदार सदर देहरादून मौ0 शादाब को प्रार्थना पत्र के अन्दर रखकर घूस देने का प्रयास करने लगा ।
उस समय तहसील के अन्य कार्मिक संगत सिंह सैनी, कृपाल सिंह राठौर व सत्यप्रकाश आदि उपस्थित थे । तहसीलदार सदर देहरादून व अन्य तहसील कर्मियों द्वारा गुल मौहम्मद को मौके पर ही पकड लिया गया ।जिस सम्बन्ध में तहसीलदार सदर देहरादून द्वारा कोतवाली नगर देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया । अभियुक्त को कल दिनांक 05.07.2023 को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा
अभियुक्त – गुल मोहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार नि0 कारगी ग्रान्ट नियर एचपी गैस गोदाम थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 32 वर्ष।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप