रक्षा बन्धन, बहनों ने डीआइजी/एसएसपी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की
देहरादून। आगामी रक्षा बन्धन पर्व के दृष्टिगत दुर्गा युवा वाहिनी तथा रमानी ए सोशल सोसायटी से आयी बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उपस्थित बहनों द्वारा आमजन के सेवार्थ महोदय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके उपरान्त दोनों संस्थाओं से आई बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारियो/कर्मचारियों को भी राखी बाधंकर उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाये दी।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप