अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, एक-एक करके सभी को जेल भेज रहे हैं : एसएसपी हरिद्वार
हरिद्वार । 13.08.23 को रमन लाल निवासी दक्षिण पुरी नई दिल्ली ने बताया कि दिनाक 11.08.2023दीन दयाल पार्किग में खड़ा उनका वाहन ECCO कार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली नगर पर उचित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया एवं दिनांक 22.08.23 को ग्राम लुहारी बागपत निवासी जयवीर ने बताया कि दिनांक 21.08.2023 पतंद्वीप पार्किग में खड़ी की गई उनकी गाडी ECCO वैन को किसी ने चोरी कर लिया है। उक्त सम्बन्ध में प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
एक के बाद एक हुई उक्त दोनों सनसनीखेज घटनाओं को देखते हुए वाहनों की तलाश हेतु पुलिस में गठित की गई जिनकी समय-समय पर मॉनिटरिंग खुद एसएसपी हरिद्वार द्वारा की गई।
गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी के फुटेज के गहन अवलोकन एवं मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर सुरागरसी पतारसी के चलते मिले सुराग पर फोकस करते हुए गैर राज्य में दबिश देकर दिनांक 28.08.23 को अभियुक्त संदीप को कैथल हरियाणा से धर दबोचा।
अभियुक्त की निशांदेही पर कबाडी बाजार कैथल से दोनों चोरी गए वाहनों को बरामद किया गया। प्रकाश में आए अभियुक्त के अन्य साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक