विधायक के कृत्य की आलोचना का साहस नही कर पा रहे कांग्रेस अध्यक्ष: भट्ट
देहरादून 20 सितंबर। भाजपा ने कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा अपने विधायक के कृत्य पर बचाव को अनुचित बताते हुए कहा कि भाजपा मे ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित को समय समय पर पार्टी नेताओं द्वारा उचित फोरम पर समझाया और चेताया जाता है, लेकिन कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तो अपने आरोपी एमएलए की निंदा करने का थोड़ा साहस भी नही कर पा रहे है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए श्री भट्ट ने स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष सभी ब्यूरोक्रेट्स एवं अन्य अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ प्रोटोकाल का पालन करने के लिए निर्देशित कर चुकी हैं। फिर भी कहीं कोई समस्या आती है तो उचित फोरम पर मामला संज्ञान में लाया जा सकता है, लेकिन विधायक हो या अन्य जनप्रतिनिधि, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने, किसी के घर पर रात्रि में तोडफोड करने, अभद्र शब्दों के करने या भय का वातावरण पैदा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जिस तरह के आडियो वीडियो सामने आ रहे हैं उसमे तो कॉलेज निदेशक शालीनता के साथ विधायक से बात कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी लगातार दबाब बनाने और परेशान करने के लिए उन्हे फोन पर फोन करने को किसी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होने कहा कि कानून अपना काम करेगा और हमे विश्वास है कि शासन प्रशासन जांच कर उचित कदम उठाएगा |
कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अन्य बड़े नेताओं के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, जिस तरह निदेशक के फोन नहीं उठाने के एकतरफा बयान देकर, अपने विधायक की करतूत से बचने की कोशिश कॉंग्रेस के बड़े नेता कर रहे हैं वह उनकी पार्टी के अराजक चरित्र को दर्शाता है। अफसोस होता है कि लोकतन्त्र की दुहाई देते हुए मुहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाली कॉंग्रेस को अपने विधायक की नफरत और हिंसात्मक भाषा नहीं सुनाई दी |
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक