टिहरी पुलिस ने होटल/ रेस्टोरेंटों में अवैध रूप से शराब पिलाने वालों व संदिग्ध व्यक्तियो पर की कार्यवाही
टिहरी। SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में होटल/रेस्टोरेंटों मैं अवैध रूप से शराब पिलाने वाले, व संधिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वाले होटल /ढाबा मालिकों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों/को निर्देशित किया गया था इसी क्रम में मुनिकीरेती पुलिस द्वारा दिनांक 20-09-23 को तपोवन क्षेत्र में स्विस कॉटेज, स्विस गार्डन, होटल लिज़र, होटल दुर्गा पैलेस, होटल राजा गार्डन व अन्य होटल/रेस्टोरेंटों आदि में चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने वाले होटल/रेस्टोरेंट में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वाले होटल मालिक और ढाबा मालिकों के विरुद्ध 81 एवं 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। जिसमें 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 20 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा 81 पुलिस एक्ट के अंतगर्त 25 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत