दीपावली त्योहार के दौरान उत्तरकाशी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
देहरादून। दीपावली के दौरान उत्तरकाशी शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। दीपावली त्योहार के दौरान बाजार में भीड-भाड़ रहती है, सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा आगामी 10 से 13 नवम्बर 2023 तक उत्तरकाशी शहर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। सुगम, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा जनसुविधा के दृष्टिगत 10 से 13 नवम्बर 2023 तक उत्तरकाशी शहर में यातायात को वर्जित किया गया है। शहर का यातायात प्लान निम्न प्रकार से रहेगा।
रूट प्लान:
1 धरासू की ओर से आने वाले ट्रैफिक को मनेरा बाईपास से डायवर्ट किया गया है।
2 गंगोत्री, भटवाटी व गंगोरी की ओर से आने वाले वाहनों को तेखला पुल से डायवर्ट किया गया है।
3- देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश तथा बडकोट ब्रह्मखाल से आने वाले वाहनों के लिये शहर मे प्रवेश वर्जित रहेगा। गंगोत्री, हर्षिल की ओर जाने वाले वाहनों के लिये बडेथी बईपास से डायवर्ट होकर बैराज तिराहा- NIM बैण्ड- MDS स्कूल- मानपुर तिराहा- तेखला रुट रखा गया है।
4- गंगोत्री, हर्षिल की तरफ से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश तथा बडकोट ब्रह्मखाल की तरफ जाने वाले वाहन तेखला से डायवर्ट होकर उक्त रुट से ही ट्रेवल करें।
5- धरासू की तरफ से उत्तरकाशी आने वाले समस्त वाहन बडेथी बाईपास से डायवर्ट होकर निकटतम पार्किग, ट्रक यूनियन पार्किंग में वाहन पार्क कर झूला पूल या अन्य नजदीकी रास्ते से पैदल बाजार आयेंगे। इसी तरह पुनः उक्त मार्ग से वापस जायेगे।
6- भटवाड़ी व हर्षिल से बाजार आने वाली टैक्सी गाडियों को भद्री स्टैण्ड से नीचे नही आने दिया जायेगा तथा प्राइवेट वाहन तेखला से डायवर्ट होकर इंद्रावती पार्किग/जोशियाडा पार्किग मे वाहन पार्क कर झूला पूल या अन्य नजदीकी रास्ते से पैदल मेले में जायेंगे। इसी तरह पुनः उक्त मार्ग से वापस जायेंगे।
7- मानपुर साल्ड रोड से आने वाले वाहनों को भी इंद्रवती पार्किंग पार्क कर झूला पूल या अन्य नजदीकी रास्ते से पैदल मेले में भेजा जायेगा। इसी तरह पुनः उक्त मार्ग से वापस भेजे जायेंगे।
*कंटेन्जेन्सी रूटः* बडेथी बाईपास- बडेथी सुरंग- ज्ञानसू- भटवाडी स्टैण्ड- तेखला
*नोटः-*
▪️रोटेशन की बसों व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी वाहनों पर यह यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
▪️ भारी वाहनों के आवागमन पर प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 बजे तक पूर्णतया रोक रहेगी।
*पार्किग्स का विवरणः*
▪️ ट्रक यूनियन ग्राउणड जोशियाड़ा
▪️ इन्द्रावती पार्किंग्स जोशियाड़ा
▪️दरबार बैण्ड ज्ञानसू
▪️भटवाड़ी स्टैण्ड से संस्कृत महाविद्यालय तक(रोड़ किनारे)।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक