देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के *‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’* के विज़न को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया ।
इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत