जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस पेंशनर/मृतक आश्रितों/पुलिस शहीदों के परिजनों के साथ आहूत की गई गोष्टी।
दिनांक 6.11.2023 को थाना मुनि की रेती में श्री जे0 आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस पेंशनर/मृतक आश्रितों/पुलिस शहीदों के परिजनों की गोष्टी आहूत की गई।
जिसमें सभी से उनकी समस्याएं पूछी गई तथा सभी से सुझाव लिए गए सभी पुलिस पेंशनर्स द्वारा बताया गया कि हमारे प्रत्येक माह खाते से ₹600 गोल्डन कार्ड के कट रहे हैं जिसका हमें कोई फायदा नहीं है इस संबंध में देहरादून पुलिस लाइन में वार्ता रखी जाएगी एवं अपने स्तर से समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग में उपस्थित होने पर सभी का धन्यवाद किया गया।
गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, एस. एस.आई. सहित थाने एवं चौकियात के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक