अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध चला दून पुलिस का डण्डा
विकासनगर । कोतवाली विकासनगर क्षेत्रांतर्गत आसन बैराज से ग्राम कुल्हाल तक शक्ति नगर के किनारे यूजेवीएनएल की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण (मकान/दुकान) को यूजेवीएनएल, प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हटाया गया।
अतिक्रमण की जद में आए मच्छी बाजार कुल्हाल, मंदिर और मदरसा सहित लगभग 106 अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही कर हटाया गया ।
अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम विकासनगर, क्षेत्राधिकारी विकासनगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, यूजेवीएनएल के अधिकारी/कर्मचारी एवं थाना विकासनगर/सहसपुर/थाना सेलाकुई की पुलिस फोर्स, एक प्लाटून पुरूष पीएसी तथा एक प्लाटून महिला पीएसी बल मौजूद रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख