बिना बताये घर से लापता हुये 2 किशोरों को उत्तरकाशी पुलिस ने मसुरी से किया बरामद
उत्तरकाशी। गत 13 दिसम्बर को डोभाल गांव मोरी निवासी श्रीमती आशा देवी जो हॉल में लदाड़ी, उत्तरकाशी में किराये के मकान पर रहती है द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर अपने पुत्र व उसके साथी का दि० 08.12.2023 को किराये के मकान लदाड़ी उत्तरकाशी से कहीं चले जाना व काफी ढूंढने पर भी न मिलने के सम्बन्ध में एक तहरीर दी गयी, जिस पर पुलिस द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर मु0अ0सं0 78/23 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। मामला नाबालिग किशोरों से जुडा हुआ होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सी0ओ0 उत्तरकाशी को उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही व किशोरों को तलाश करने के निर्देश दिये गये।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार इस मामले में लगातार सक्रिय रहकर उनके द्वारा SHO कोतवाली, दिनेश कुमार के नेतृत्व में इस मामले में एक पुलिस टीम गठित की गयी, पुलिस टीम द्वारा किशोरों की तलाश हेतु पिछले 15 दिन से लगातार प्रयास किये जे रहे थे, दोनों नाबालिग देहरादून व आईडीपीएल ऋषिकेश के आस-पास लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे, कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने व जानकारियां जुटाने के बाद कल 28 दिसम्बर को पुलिस टीम को इस मामले में सफलता मिली है, पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मसुरी से सकुशल बरामद व काउंसलिग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
घटना की जानकारी देते हुये एस0पी0 उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत गुमशुदगी के उक्त मामले में हमारे क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गुमशुदा दोनों लडकों को मसूरी से बरामद किया गया है। पढ़ाई में मन न लगने व घर वालों की डाँट की वजह से ये दोनों नाबालिक घर छोड़कर चले गये थे। कांउसलिंग के उपरान्त दोनों नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बरामदगी करने वाली टीम द्वारा तत्परता व सूझबुज को साथ कार्य करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम को 2500 रु0 के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक