मृतक अश्व के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अश्व तक्षक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजली
देहरादून। देहरादून पुलिस के अश्व दल में नियुक्त अश्व “तक्षक“ का पुलिस लाइन देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया। अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन देहरादून में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दी।
अश्व तक्षक वर्ष 2023 में देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा बने थे, अपनी सेवा के दौरान अश्व तक्षक द्वारा कई महत्वपूर्ण शान्ति व्यवस्था तथा वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना योगदान दिया गया।
More Stories
चुनाव जीतने में असफल कांग्रेस, गंदे राजनीतिक हथकंडे अपना रही है : भट्ट
हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: 500 CCTV खंगाल कर पकड़े शातिर बाइक चोर, 19 बाइक बरामद
फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े तार