देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.एस.बी.टी देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा है। आज भारत सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बन रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में डिजिटल सुरक्षा का जिक्र किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। अज्ञात फोन कॉल आने पर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। उन्होंने कहा कि फेक फोन कॉल आने पर साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को सूचित करें, सबूत सुरक्षित रखें। अन्य लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करें।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल ,मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री