सील गैस सिलेंडर गोदाम से सिलेंडर निकालना पड़ा भारी, फंसा कानूनी शिकंजे में हुई मुकदमा दर्ज। जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
देहरादून । जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम को 03-01-2025 को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था। सील किये गये गोदाम के बाहर कल 03.01.2025 की सांय को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/ जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्रबल सम्भावना है कि यह सिलेण्डर निकाले जाने का कृत्य गैस ऐजेन्सी संचालक लोकेश उनियाल द्वारा किया गया है, जो उचित नहीं है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी प्राथमिकी दर्ज की गई ।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत