देहरादून। आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) के त्यौहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ उक्त त्यौहार को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के मनाये जाने हेतु पीस कमेटी के सदस्यों की गोष्ठी आयोजित किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा नगर के संभ्रांत व्यक्तियों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी महानुभावों से आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद)के त्योहार को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही उपस्थित महानुभावों से अनुरोध किया गया कि वे अन्य व्यक्तियों से भी त्यौहार के दौरान किसी भी ऐसे कार्य जिससे अन्य धर्मों के व्यक्तियों की धार्मिक भावना आहत हो अथवा किसी प्रकार के द्वेष के उत्पन्न होने की सम्भावना हो को नहीं किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्यौहार के दौरान सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत