ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण की सुविधा 18 जून तक खुली।
देहरादून । जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकरण हेतु सर्वे की सुविधा 18 जून, 2025 तक खुली हुई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपील की है कि जनपद के इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार सर्वे में अपना नाम दर्ज करने के लिए संबंधित विकासखंड में खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि यह आवश्यक है कि इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो, जिसमें वह पंजीकरण कराना चाह रहा है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री