दो शातिर अभियुक्तो को 262 ग्राम चरस (132 ग्राम व 130 ग्राम) के साथ किया गिरफ्तार
देहरादून । मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09/06/2025 को दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर अजबपुर फ्लाईओवर के पास से 02 अभियुक्तो को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 213/25 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज़ किया गया।
नाम पता अभियुक्तगण
(1) अहेतशाम पुत्र समीम निवासी ग्राम जहीरपुर संसूरा थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।
(2) आसिफ पुत्र रिजवान निवासी ग्राम जहीरपुर ससुरा थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष।
बरामदगी
(1) कुल 262 ग्राम चरस ।
(2) मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर) UP-11-CS-8141
पुलिस टीम
(1)उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) कानि0 संदीप छाबड़ी
(3)कानि0 श्रीकांत ध्यानी
(4)कानि0 विनोद बचकोटी
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत