बऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँचने के कारण पुलिस द्वारा गंगा घाटों में लोगो की आवाजाही की बंद
ऋषिकेश।बऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँचने के कारण पुलिस द्वारा गंगा घाटों में लोगो की आवाजाही की बंद
घाटों के किनारे भ्रमणशील रहकर लगातार लाउड हेलरों के माध्यम से लोगो को किया जा रहा सतर्क
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है, साथ ही त्रिवेणी घाट में आरती स्थल व घाट जलमग्न हो गए है, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आम जन की घाटों पर आवजाही को पूर्णत: प्रतिबन्धित किया गया है।
साथ ही पुलिस टीम द्वारा घाटों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को लगातार लाउडहेलरों के माध्यम से आमजनमानस को लगातार जल प्रवाह के बढने के कारण घाटों पर नही जाने एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी जा रही है।
More Stories
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज