आपदा में राहत बनकर, पहुंची देहरादून नगर निगम टीम
देहरादून। कल से हो रही लगातार तेज वर्षा के कारण दिनांक 06.08.2025 को वार्ड 66 रायपुर क्षेत्र में काफी मात्रा में मलवा एकत्र हो गया, जिस कारण क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर आयुक्त महोदया द्वारा स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया एवं तत्काल मलवा हटाने हेतु क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए तथा कार्य को अधिक गति प्रदान करने हेतु स्थल पर मानव संसाधन के साथ साथ 2 जेसीबी एवं 1 जटायु मशीन तैनात की गई, जिसके माध्यम से शीघ्र ही मलवा को हटा दिया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकी।
इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त महोदया द्वारा वार्ड में जल भराव की अन्य संभावित जगहों का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार तुरंत सुधारात्मक उपाय करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।
More Stories
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज