नालूपानी मे मार्ग बाधित होने से फंसे लोगों/यात्रियों को पुलिस व SDRF द्वारा किया गया रेस्क्यू।
गंगोत्री। कल 17 अगस्त 2025 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान नालूपानी के पास पहाड़ी से चट्टान व पत्थर आने से सायं करीब 04:00 अवरुद्ध हो गया।
जिसके तुरंत बाद से ही संबंधित कार्यदाई संस्थाओं की मशीनरी वहां पर मार्ग को सुचारू करने में लगी हैं। देर रात्रि तक मार्ग सुचारू न होने से उक्त स्थान पर कुछ लोग/यात्रीगण फंस गए थे, मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री देवेंद्र सिंग नेगी के नेतृत्व में पुलिस व SDRF की टीम द्वारा लोगों को पैदल रास्ते से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान उत्तरकाशी भेजा गया।
उक्त स्थान पर मार्ग को सुचारू करने कवायद अभी भी जारी है।
हाइवे पर भारी चट्टान व मलवा आने से मार्ग को सुचारू करने में समय लग रहा है, मौके पर मशीनरी रात भर मार्ग को सुचारु करने मे जुटी रही ।
More Stories
रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त
खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता की जनसमस्याएं सुनी, समाधान करने के दिए निर्देश
जीआरपी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से लापता नाबालिक बालिका को मिलवाया उसके परिजनों से