विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा का किया पुनः निरीक्षण
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा का पुनः निरीक्षण कर कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र की सभी तैयारियों का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभा मंडप में ध्वनि (Sound) के Echo की समस्या के समाधान को लेकर आईआईटी रुड़की द्वारा किए गए तकनीकी सुधारों का अवलोकन किया और टेस्टिंग के उपरांत संतोष व्यक्त किया।
इस बार भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र का संचालन ई-नेवा प्रणाली के माध्यम से किया जाना है। इस व्यवस्था की सफल टेस्टिंग आज की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से कार्यवाही अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी होगी।
इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष महोदया ने महिला जनप्रतिनिधियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए देहरादून विधानसभा की तर्ज़ पर भराड़ीसैंण विधानसभा में भी एक विशेष कक्ष निर्धारित किए जाने की जानकारी दी।
उन्होंने अधिकारियों को शेष व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि मानसून सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री