चमोली: उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम में इस बार मौसम ने कुछ ऐसा किया जो पिछले चार दशकों में नहीं देखा गया था. अक्टूबर के पहले ही हफ्ते में बर्फबारी ने यहां का नजारा पूरी तरह बदल दिया है. चारों ओर सफेद बर्फ की परत जम गई है और तापमान तेजी से गिरने लगा है. धाम पहुंचे श्रद्धालु बर्फबारी का नजारा देख बेहद खुश हैं।
ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो बद्रीनाथ धाम में आखिरी बार 1984-85 में 14 अक्टूबर को पहली बर्फबारी दर्ज की गई थी. उसके बाद से लेकर अब तक अक्टूबर के शुरुआती दिनों में बर्फ गिरना बेहद दुर्लभ रहा है. इस साल 6 अक्टूबर को हुई बर्फबारी ने 40 साल बाद यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक