अतिथि देवो भव: के मूल मंत्र को किया चरित्रार्थ,यात्री के खोए हुए सामान को ढूंढ कर सकुशल किया हवाले
ऋषिकेश। आज दिनाँक 17-05-26 को दिनेश बेलजी पवानी पुत्र स्वर्गीय वेलजी अर्जन पवानी (उम्र 74 वर्ष) निवासी 45 योगेश्वर प्रमुख स्वामीनगर गेट नंबर 01 मुद्रा रिलोकेशन भुज कच्छ गुजरात जो वर्तमान में मस्कट, ओमान में रहते हैं
द्वारा पुलिस को सूचना दी गईं की
त्रिवेणी घाट क्षेत्र में उनका बैग जिसमे कीमती ज्वेलरी व नकद राशि तथा आवश्यक दस्तावेज थे त्रिवेणी घाट क्षेत्र में कहीं खो गया है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए त्रिवेणी घाट क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई । पुलिस टीम द्वारा किए गए तो त्वरित प्रयासों के परिणाम स्वरूप अल्प समय में ही बुजुर्ग व्यक्ति के खोए हुए पर्स को त्रिवेणी घाट क्षेत्र से बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
बैग को चैक करने पर बुज़ुर्ग व्यक्ति को अपना सारा कीमती सामान बैग में ही मौजूद मिला। जिस पर बुज़ुर्ग व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही हेतु उत्तराखंड पुलिस की कार्यशाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
तंत्र के लिए 3 साल के मासूम का अपहरण, हरिद्वार पुलिस ने 20 घंटे में सकुशल छुड़ाया
वाहन में छुपा था करोड़ों का राज, सीक्रेट केबिन से निकले 1.55 करोड़ रुपए