चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
हरिद्वार । हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 16 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत भारत माता पुरम सीसी रोड कुल 19 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत अजितेश विहार ( पेवर ब्लॉक ) 40 मीटर, गणपति धाम फेस 3 ( पेवर ब्लॉक ) 16 मीटर, गणपति धाम फेस 2 ( पेवर ब्लॉक ) 25 मीटर, त्रिलोक नगर ( पेवर ब्लॉक ) 52 मीटर, द्वारिका विहार ( पेवर ब्लॉक ) 9 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 142 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
More Stories
अतिथि देवो भव: के मूल मंत्र को किया चरित्रार्थ,यात्री के खोए हुए सामान को ढूंढ कर सकुशल किया हवाले
तंत्र के लिए 3 साल के मासूम का अपहरण, हरिद्वार पुलिस ने 20 घंटे में सकुशल छुड़ाया
वाहन में छुपा था करोड़ों का राज, सीक्रेट केबिन से निकले 1.55 करोड़ रुपए