बागेश्वर । कौसानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करेगी। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को कौसानी की थानाध्यक्ष निधि शर्मा ने बताया चार जून को पीडि़ता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया ग्राम दुदिला निवासी 22 वर्षीय कृष्णा कुमार पुत्र नंदन राम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से भी मुकर रहा है। उसने पुलिस से न्याय की मांग की। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने थाने में आईपीसी की धारा 376/504/506 में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सीओ बागेश्वर ने पुलिस टीम का गठन किया। रविवार देर शाम आरोपी को दुदिला से गिरफ्तार किया। मामले की जांच चल रही है। कहा आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। टीम में आरक्षी दीपक रावत और राजेंद्र सिंह आदि रहे।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
More Stories
सप्तऋषि चौकी के पास चीख-पुकार,राजस्थान से आई बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत 25 घायल
विकास गर्ग को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दिल्ली मे किया सम्मानित,
SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश