बरहामपुर। पश्चिम बंगाल के मालदा में 19 साल की आदिवासी महिला के साथ मंगलवार रात गैंगरेप किया गया। मालदा में घटना को अंजाम दिया गया, जब वह 16 साल की अपनी छोटी बहन के साथ एक शादी समारोह से लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि घटना में कम से कम पांच लोग शामिल होने की बात कहकर बताया कि सबकी पहचान कर ली गई है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पीडि़ता ने बताया कि दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। मालदा जिले के एसपी आलोक राजौरिया ने कहा, हमें अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक महिला थाने की प्रभारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
पुलिसने कहा कि दो आदिवासी बहनें रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह से लौट रहीं थीं। उसी समय इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पीडि़ताओं के मुताबिक दो आरोपी बड़ी बहन को एक दिशा में ले गए, जबकि बाकी छोटी बहन को दूसरी तरफ ले गए। बड़ी बहन जब घर लौटी, तब उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद वे दूसरी बहन की तलाश में निकले। वह एक आरोपी के साथ मिली। आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पीडि़ताओं को मेडिकल चेकअप के लिए ले गई। पुलिस ने बताया कि पीडि़ताओं और आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस को पता चला है कि घटना में पांच लोग शामिल थे। अभी इस बात की जांच चल रही है कि किसकी क्या भूमिका रही। केवल बड़ी बहन के साथ दो आरोपियों ने गैंगरेप किया है। पीडि़ता ने कहा है कि उसने दो आरोपियों को पहले भी अपने घर के आसपास देखा था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दो आरोपी पीडि़ता के घर के नजदीक रहते थे।
आदिवासी महिला का गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

More Stories
बोर्ड एग्जाम के लिए जा रहे बच्चों को विधानसभा के बजट सत्र के वजह से ट्रैफिक में कोई परेशानी ना आए : ऋतु खण्डूडी भूषण
मुख्यमंत्री ने अमित शाह को क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की
1 शातिर वाहन चोर चढा दून पुलिस के हत्थे