चमोली। अतिक्रमण की सूचना पर प्रशासन ओर नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान किया। जोशीमठ मुख्य बाजार के पास प्रशासन को एक महिला द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत मिली, जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। महिला द्वारा काफी विरोध किया गया। विरोध करने के बाद महिला बेहोश भी हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि लोगों द्वारा महिला के अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।
अवैध अतिक्रमण हटाया
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?