टिहरी। जिले में प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पट्टी रेका के गडोली गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आज सुबह 3 परिवारों की जान पर बन आई। रात को लगातार बारिश के साथ तेज हवाएं होने के कारण गड़ोली गांव के मकानों के ऊपर झूल रहे तारों के ऊपर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
सुबह के समय जैसे ही ग्रामीण नींद से जगे तो उन्होंने बिजली के तार से स्पार्किंग होते देखी। समय रहते लोगों ने सूखे डंडों से तार को हटाया। उसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करके बिजली की लाइन बंद करवाई और खुद ही झूलते तारों के ऊपर गिरे पेड़ों को काट कर हटाया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झूलते तारों को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा है कि जल्द से जल्द गांव में झूलते हुए तारों को हटाया जाए या उनको ठीक किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जिला अधिकारी से इसकी शिकायत की जाएगी।
लापरवाही विद्युत विभाग की, भुगतते हैं ग्रामीण
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री