देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (रविवार) उत्तराखंड (देहरादून) पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केजरीवाल का ढोल दमऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। केजरीवाल के आने से उत्तराखंड में अब कुछ दिनों तक फ़्री बिजली की लेकर सियायत गरम रहेगी।

एयरपोर्ट पर आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का स्वागत किया। उसके बाद केजरीवाल देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ के केजरीवाल के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

केजरीवाल उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं मेें जोश भरने आए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के साथ ही केजरीवाल मीडिया में रूबरू होंगे। शाम को वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
More Stories
रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त
खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता की जनसमस्याएं सुनी, समाधान करने के दिए निर्देश
जीआरपी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से लापता नाबालिक बालिका को मिलवाया उसके परिजनों से