-देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अलावा राज्य के अन्य सभी जनपदों में गराज के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी। साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
देहरादून। भारी गर्मी व उमस के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून फिर सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना जताई है।
राजधानी देहरादून के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी में अगले 24 घंटे में अत्यंत भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राज्य के अन्य सभी जनपदों में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कल रविवार रात आठ बजे अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने से मौसम खुशगवार हो गया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों में राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है।
More Stories
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी
फनींद्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए संगठन महामंत्री, प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार मे सैनिक सम्मेलन आयोजित, 32 जवान मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित