देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित श्रीमती अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को श्रीमती अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून श्री आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने श्रीमती अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।
इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून श्री आर. राजेश कुमार मौजूद थे।
More Stories
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी
फनींद्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए संगठन महामंत्री, प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार मे सैनिक सम्मेलन आयोजित, 32 जवान मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित