देहरादून। उत्तराखंड में आज फिर पेट्रल-डीज़ल के दाम चरम सीमा पर है। लगातार पेट्रल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं राजधानी देहरादून में आज शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 25 पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई है, जबकि डीजल के दामों में 30 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके बाद आज देहरादून में पेट्रोल 98.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं, आज हरिद्वार में आज पेट्रोल के दामों में 5 पैसे की बढ़ोत्तरी देखी गई है, जबकि डीजल के दामों में 5 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके बाद हरिद्वार में पेट्रोल 97.44 और डीजल 89.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हल्द्वानी में आज पेट्रोल 97.46 और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. यहां दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
More Stories
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी
फनींद्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए संगठन महामंत्री, प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार मे सैनिक सम्मेलन आयोजित, 32 जवान मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित