देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कॉमर्स के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
इन मेधावी छात्रों में से सुहानी चौहान ने 91% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, इसी के साथ दूसरा स्थान मुनीश खान ने 90 % अंकों के साथ प्राप्त किया। वहीं आयुषी नैनवाल ने 85% अंक प्राप्त किए और राजकृति राणा ने 84% के साथ घरवालों का नाम रोशन किया।
इन सभी छात्रों ने Dr. Commerce Classes से कोचिंग प्राप्त की है और इनका कहना है कि आज अंकित घिल्डियाल सर की दी हुई शिक्षा दीक्षा की वजह से ही हम लोग यह अंक प्राप्त कर पाए हैं और एक अव्वल दर्जे की शिक्षा को ग्रहण कर पाए हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
More Stories
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी
फनींद्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए संगठन महामंत्री, प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार मे सैनिक सम्मेलन आयोजित, 32 जवान मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित