चुनी हुई सरकार की तुलना अंग्रेजो से करना कांग्रेस की निम्न मानसिकता : कौशिक
(चंद्र मोहन मल्होत्रा)
देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश के खिलाफ बोलने वालोंं के साथ रही है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में चाहे सेना से सुबूत माँगने का हो या चीन सीमा पर विरोधियो की भाषा बोलने अथवा वैक्सीन का विरोध हो कांग्रेस का यह इतिहास हमेशा विरोध का रहा है। कांग्रेस का देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होना और देश विरोधी भाषा बोलने की फितरत हो गई है।
उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार की तुलना अंग्रेजो से करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और असहमति अलग विषय है। किसी से असहमत होना अपना अधिकार है, लेकिन जनता के खिलाफ बोलना और जनता के खिलाफ खड़ा होना उचित नहीं है। चुनी हुई सरकार जनता का जनादेश होता है। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को 57 सीटें दी है और उतराखंड की जनता की तुलना अंग्रेजो से करना छोटी मानसिकता है। जनता ने जो जनादेश दिया है उसके अपमान करने का कोई अधिकार कांग्रेस को नहीं है।
More Stories
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी
फनींद्रनाथ शर्मा बने भाजपा के नए संगठन महामंत्री, प्रदेश मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार मे सैनिक सम्मेलन आयोजित, 32 जवान मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित