देहरादून। सूचना विभाग में हुई अधिकारियों की पदोन्नति। के.एस. चौहान बने संयुक्त निदेशक,वही मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियां की उपनिदेशक पद पर हुई पदोन्नति।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात के.एस.चौहान की संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियॉ की उपनिदेशक तथा बद्री चंद तथा श्रीमती अर्चना की सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग मैं हुई पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन (रजि0) के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने के.एस.चौहान की संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियॉ की उपनिदेशक तथा बद्री चंद तथा श्रीमती अर्चना की सहायक निदेशक के सहित समस्त पदोन्नति हुए अधिकारियों को अपनी हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुवे कहा कर्मठ और जुझारू अधिकारियों को समय बद्ध तरीके से पदोन्नति किए जाना हर्ष का विषय है। यूनियन इन सभी को अपनी हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित करती है।
More Stories
धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड, 21 कालनेमि ढोंगी बाबा गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे पूर्व मेयर गौरव गोयल, बोले- चल रहे मीटर क्यों बदलें?