देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पूरे देश को क्षति पहुँची।
श्री सजंय ने कहा कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कल्याण सिंह जी ने अपनी सहजता व सरलता के कारण वे जनता में लोकप्रिय थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास को नई गति दी। राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उनके सुदीर्घ अनुभव का लाभ दोनों राज्यों को भी मिला। उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है।
More Stories
मुख्यमंत्री दरबार तक पहुँचा निर्मला हॉस्पिटल का मामला, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
अयोध्या में बाबू गया प्रसाद कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना-प्रदर्शन