जोन-दबंगता के चलते खनन माफिया ग्रामीणों पर करते हैं रोब गालिब-आखिर कसूर क्या है इन मजदूरों का
सहारनपुर । मिर्जापुर क्षेत्र का खनन जोन खनन की खनखन से गुंजने वाला आज गोली चलने की गूंज से गूंज उठा-घाड़ क्षेत्र के खनन माफिया अपनी दबंगता के चलते मिर्जापुर क्षेत्र के खनन जोन में काम करने वाले गरीब मजदूरों पर अपना रोब गालिब करते हैं-ऐसा ही एक मामला गांव मगनपुरा निवासी महताब के साथ सामने आया-अपनी मजदूरी के पैसे मांगने स्टोन क्रेशर पर पहुँचे मजदूर को दबंग स्टोन क्रेशर के मालिक नीरज के साले ने गोली से उड़ा दिया-गोली लगने से घायल महताब को अस्पताल में भर्ती कराया-गोली लगने की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी घायल का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे-और डॉक्टरों से बात कर बेहतर इलाज करने की बात कही-घाड़ क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रेशर व अवैध खनन का मामला विधायक संजय गर्ग व नरेश सैनी ने कई बार विधानसभा में भी उठाया-लेकिन कोई कार्यवाही न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हुए-और आज मामला खून खराबे तक जा पहुँचा-कब तक खनन माफिया गरीब मजदूरों पर जुल्म और सितम करते हैं
More Stories
थानाध्यक्ष मोहित चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई—दुष्कर्म के वांछित सलमान और वलीम गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस बरामद
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह नागर में किया संबोधित
सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम,आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना अब हुआ और आसान