ऋषिकेश। वीरभद्र मंडल भाजपा द्वारा सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी जी ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उपाध्याय जी एक प्रेरणा स्रोत है जिनसे हमें पक पक पर प्रेरणा मिलती है आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश उनकी जयंती को धूमधाम से मना रहा है।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल एवं सुरेंद्र सिंह सुमन उपाध्यक्ष निर्भय गुप्ता जगदंबा सेमवाल महावीर चमोली मीडिया प्रभारी अजीत वशिष्ठ सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुकरेती मंत्री विनोद मिश्रा गोपाल रावत राजेश कोठियाल विवेक चतुर्वेदी रविंद्र कश्यप विजय जुगलान रजनी बिष्ट दिनेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
साथ ही सभी बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यकारिणी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप