बेहट। मिर्जापुर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी हुआ माल व नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने पकड़े गये तीनों चोरों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रोत्रिया के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक दीपक कुमार व रामवीर सिंह शाक्य, कांस्टेबिल शशिकांत व अखिलेश कुमार को साथ लेकर तीन चोरों आशिक पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला धोबियान,उद्दूस पुत्र खालिद निवासी शहरी दरवाजा थाना बेहट एवं मोनू पुत्र नकली निवासी ग्राम अकबरपुर बांस थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
पकड़े गये तीनों चोरों से चोरी हुआ मिर्जापुर स्कूल का गेट एवं मन्दिर के दान पात्र से चोरी हुए पैसे बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गये तीनों चोरों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रोत्रिया का कहना हैं कि अपराधी प्रवृति के किसी भी व्यक्ती को बख्शा नही जायेगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
More Stories
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह नागर में किया संबोधित
सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम,आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना अब हुआ और आसान
यातायात अनुशासन ही सुरक्षा का आधार” — सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु शामली पुलिस का विशेष अभियान