उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव बने मेहर चंद सिंघल
शामली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने मेहर चंद सिंघल निवासी शामली उत्तर प्रदेश को उनकी पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा लगन और कई वर्षों से पार्टी के साथ तन मन धन से जुड़े होने के चलते समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में सचिव पद पर नियुक्त किया है।
नवनियुक्त समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मेहर चंद सिंघल ने कहा भाजपा समाज में नफरत फैलानें के अलावा कोई काम नहीं करती है। भाजपा सरकार ने सात सालों में प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। भाजपा ने समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यो को भी रोक दिया है। जिसके कारण प्रदेश के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है।
उन्होने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा सरकार के विकास और सुशासन के सारे दावे हवाई है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कुशासन और अराजकता की प्रतीक बन गई है।
व्यापारी जगत में भी भाजपा के विरोध उबाल है आने वाले 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता सबक सिखाएगी जो स्थिति व्यापारियों की भाजपा सरकार में हुई है आज से पहले कभी नहीं हुई थी।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है और समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव बनाया हैं मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उनके द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को निभा सकूं और पार्टी के विश्वास पर खरा उतर सकूं।
More Stories
मुख्यमंत्री दरबार तक पहुँचा निर्मला हॉस्पिटल का मामला, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
अयोध्या में बाबू गया प्रसाद कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना-प्रदर्शन