देहरादून । रविवार को देर रात्री एएनटीएफ देहरादून तथा कोतवाली नगर की सयुंक्त टीम द्वारा लक्षमण चौक क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मालवीय रोड से संदिग्धता के आधार पर एक व्यक्ति को चैकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया, तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर दबोचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 101.94 ग्राम अवैध स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू तथा नकदी बरामद हुई, अभियुक्त के विरूद्व थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में राजमिस्त्री का कार्य करता था, इस दौरान उसकी पहचान राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी से हुई जो स्मैक सप्लाई का कार्य करता था, अभियुक्त द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में राशिद के साथ मिलकर स्मैक सप्लाई का काम करने लगा, अभियुक्त उक्त स्मैक को स्थानीय नशेडियो तथा शिक्षण संस्थानो के छात्रो को बेचकर मुनाफा कमाता था। आज भी अभियुक्त उक्त स्मैक को राशिद से खरीदकर लाया था, जिसे पुलिस द्वारा चैकिंग के द्वारा अभियुक्त से बरामद किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
नाम/पता अभियुक्त
मकसूद पुत्र दिलदार अहमद, निवासी ईनामपुरा, थाना मण्डावर, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी निकट शर्मा स्कूल, गांधीग्राम कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 31 वर्ष।
वांछित अभियुक्त
राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी, देहरादून
बरामदगीः
(1)- 101.94 ग्राम स्मैक,
(2)- 01 इलैक्ट्रानिक तराजू
(3)- रू0 5500/- नकद
पुलिस टीमः
कोतवाली नगर
(1)- उ0नि0 नीरज कुमार, चौकी प्रभारी लक्षमण चौक,
(2)- उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद,
(3)- हे0का0 राजेश कुमार
एएनटीएफ देहरादून
(1)- म0उ0नि0 प्रेरणा चौधरी,
(2)- का0 मौ0 एहसान,
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप