January 15, 2026

Pradhan Express

News Portal

मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन

नई दिल्ली। महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कप्तान रहीं निर्मल कौर का निधन रविवार शाम चार बजे के करीब हुआ। वहीं मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमित हैं और चंडीगढ के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण मिल्खा अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। मिल्खा जहां महान एथलीट हैं, वहीं उनकी पत्नी भी भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कप्तान रही हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात इंडो-सिलोन गेम्स के दौरान हुई जो बाद में शादी में बदल गयी।इन दोनों खिलाडिय़ों ने रोम ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला किया था। निर्मल अपने पति मिल्खा की सबसे बड़ी प्रशंसक रहीं थी।

news